उल्टे वो शिकवे करते हैं और किस अदा के साथ

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

उल्टे वो शिकवे करते हैं और किस अदा के साथ

बे-ताक़ती के ताने हैं उज़्र-ए-जफ़ा के साथ

बहर-अयादत आए वो लेकिन क़ज़ा के साथ

दम ही निकल गया मिरा आवाज़-ए-पा के साथ

बे-पर्दा ग़ैर पास उसे बैठा न देखते

उठ जाते काश हम भी जहाँ से हया के साथ

वो लाला-रू गया न हो गुलगश्त-ए-बाग़ को

कुछ रंग बू-ए-गुल के एवज़ है सबा के साथ

उस की गली कहाँ ये तो कुछ बाग़-ए-ख़ुल्द है

किस जाए मुझ को छोड़ गई मौत ला के साथ

आती है बू-ए-दाग़-ए-शब-ए-तार हिज्र में

सीना भी चाक हो न गया हो क़बा के साथ

गुलबाँग किस का मशवरा-ए-क़त्ल हो गया

कुछ आज बू-ए-ख़ूँ है वहाँ की हवा के साथ

थे वअ'दे से फिर आने के ख़ुश ये ख़बर न थी

है अपनी ज़िंदगानी उसी बेवफ़ा के साथ

कूचे से अपने ग़ैर का मुँह है मिटा सके

आशिक़ का सर लगा है तिरे नक़्श-ए-पा के साथ

अल्लाह रे गुमरही बुत ओ बुत-ख़ाना छोड़ कर

'मोमिन' चला है काबे को इक पारसा के साथ

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads