सौ दिन

Mohan RanaMohan Rana9 Mar 1964

1 min read · 12.6K reads


और यह सदी यह बरस

यह पल जिसमें लिखे जा रहा हूँ मैं ये शब्द

बीत जाएँगे

पर ये शब्द ही लौटाएँगे मुझे और तुम्हें एक साथ

कभी अकेले

उतरती हुई रात के गुमसुम इस पहर में

प्रतीक्षा करते हुए इसके बीतने की

इसके चले जाने के

पर कहीं और भी न जाऊँगा मैं


माचिस की डिबिया में अंतिम

सौ तिल्लियाँ हैं ये सौ दिन

इन्हें बचा के रख लूँ कभी सोचता हूँ

सदी को बीतना ही है

Mohan Rana
About the poet

Mohan Rana

Mohan Rana (Hindi: मोहन राणा; born 9 March 1964) is a Hindi language poet from India. He has published eight poetry collections in Hindi. His poems have been translated and published by the Poetry Translation Centre. Literary career :- The poet and critic, Na…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like