ख़ानक़ाह-ओ-दैर में जाते हैं हम

मोहम्मद अली ख़ाँ रश्कीमोहम्मद अली ख़ाँ रश्की

1 min read · 12.4K reads

ख़ानक़ाह-ओ-दैर में जाते हैं हम

ढूँढते जो हैं नहीं पाते हैं हम

जब से उर्यानी हुआ अपना लिबास

जामे से बाहर हुए जाते हैं हम

और बढ़ता है उन्हें शौक़-ए-जफ़ा

आँख में आँसू जो भर लाते हैं हम

वो जफ़ा कर के नहीं होते ख़जिल

याँ गिला करने से शरमाते हैं हम

हम से बढ़ कर कोई दीवाना नहीं

दिल से दीवाने को समझाते हैं हम

मोहम्मद अली ख़ाँ रश्की
About the poet

मोहम्मद अली ख़ाँ रश्की

उपनाम : 'रश्की' मूल नाम : नवाब मोहम्मद अली ख़ाँ जन्म : दिल्ली निधन : 20 May 1899 | दिल्ली, भारत रश्की, नवाब मोहम्मद अ’ली ख़ाँ (1844-1899)मुस्तफ़ा ख़ाँ ‘शेफ़्ता’ के बेटे थे और उनके बा’द उनकी रियासत जहाँगीराबाद के नवाब हुए। अच्छी शिक्षा मिली। अंग्रेज़ी में ख़ासी महार…

View profile & all 3 Poems / Stories