याद-ए- मंगलेश - सुरेश सलिल

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

3 min read · 12.4K reads

वो आया था जो करने, सारे काम कर गया
हम सिर ही धुनते रह गए, वो नाम कर गया

जो देखते हैं हम वो सब अर्था नहीं पाते
जो उसने देखा शाइरी के नाम कर गया

जीने के लिए उसने भले चाकरी की हो
हर मोर्चे पे डट के बड़े काम कर गया

डबराल मंगलेश था इक दोस्तों का दोस्त
जिससे मिलाया हाथ उसे गुलफ़ाम कर गया

नायाब परिन्दा था वो शजरेआब[1] का
हर आन उस शजर को वो सरनाम कर गया

गो उड़ गया वो छोड़ कर हम सब को चश्म-ए-तर
पर शाइरी को अपनी वो ख़ुशगाम[2] कर गया
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories