भाषा का एक कवि - रूपम मिश्र

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

3 min read · 12.4K reads

एक था कवि
अपनी भाषा की गाली से आहत था
फिर एकदिन सहा नहीं गया तो वो अपनी पीड़ा उगल बैठा

हालाँकि पीड़ा अपनी कवि ने व्यंजना में कही थी
पर हमने अभिधा में लपक लिया
फिर भाषा कायदे से अपने भदेसपन पर उतर आई

उस कर्कश शोर की भीड़ में भटकते हुए एहसास हुआ
कि ख़ामोशी कितनी ख़ूबसूरत होती है
तुम बहुत जल्दी से चुप हो गए कवि !

तुम्हारे हिस्से की बात अब कौन बोलेगा

क्या भाषा जब गाली में परिवर्तित होने लगे
तो चुप हो जाना बेहतर होता है ।
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories