आप कहीं नहीं गए - अनिता वर्मा

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

आप कहीं नहीं गए हैं । जा ही नहीं सकते ।

यह आवाज़

बहुत सारे शोर में
यह आवाज़
 
आत्मा तक उतरती है
धारण करती है जड़ों को
वृन्त और फूलों को देती है जीवन ।

ये शब्द स्पन्दन हैं
दुख सरीखे भारी हल्के आनन्द की तरह
इनमें मेरी चिन्ताएँ हैं
इनके बिना कोई चीज़ नहीं बनती ।
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories