कौन मिलावै जोगिया हो's image
0254

कौन मिलावै जोगिया हो

ShareBookmarks

कौन मिलावै जोगिया हो, जोगिया बिन रह्यो न जाय॥टेक॥
मैं जो प्यासी पीवकी, रटत फिरौं पिउ पीव।
जो जोगिया नहिं मिलिहै हो, तो तुरत निकासूँ जीव॥१॥
गुरुजी अहेरी मैं हिरनी, गुरु मारैं प्रेमका बान।
जेहि लागै सोई जानई हो, और दरद नहिं जान॥२॥
कहै मलूक सुनु जोगिनी रे,तनहिमें मनहिं समाय।
तेरे प्रेमकी कारने जोगी सहज मिला मोहिं आय॥३॥

Read More! Learn More!

Sootradhar