वे मरे नहीं

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

बेवतन होते हुए जब उन्होंने पलट के देखा

उनके बहुत से लोग साथ में न थे

जो बहोत ज़ख़्मी थे अलावा उनके

कई और लापता थे

वे मरे नहीं और वतन के काम पर हैं

उनके चेहरों को पहचानना मुश्किल

आज़ादी के नक़ाबों में ढँके

वे अब समाचारों में हैं

वे मरे नहीं और वे ही हैं यक़ीनन

छापामार युद्ध में अब उनका कोई सानी नहीं।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like