हर लहज़ा मकीं दिल में तिरी याद रहेगी

Kunwar Mohinder Singh BediKunwar Mohinder Singh Bedi9 Mar 1908 – 18 Jul 1984

1 min read · 12.7K reads

हर लहज़ा मकीं दिल में तिरी याद रहेगी

बस्ती ये उजड़ने पे भी आबाद रहेगी

है हस्ती-ए-आशिक़ का बस इतना ही फ़साना

बर्बाद थी बर्बाद है बर्बाद रहेगी

है इश्क़ वो नेमत जो ख़रीदी नहीं जाती

ये शय है ख़ुदा-दाद ख़ुदा-दाद रहेगी

वो आए भी तो ज़ब्त से लब हिल न सकेंगे

फ़रियाद मिरी तिश्ना-ए-फ़रियाद रहेगी

ये हुस्न-ए-सितम-कोश सितम-कोश है कब तक

कब तक ये नज़र बानी-ए-बेदाद रहेगी

वो ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ का सँवारे न सँवरना

वो उन के बिगड़ने की अदा याद रहेगी

Kunwar Mohinder Singh Bedi
About the poet

Kunwar Mohinder Singh Bedi

Kunwar Mohinder Singh Bedi(9 March 1908 - 18 July 1984) Urdu: کنور مہیندرا سنگھ بیدی سحر‎ pen name Sahar was an Indian Urdu poet. The Times of India called him a "noted Urdu poet". Career His poetry is varied and includes traditional themes of love and yearni…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like