मौसम बीमार है - कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह

कुमारेंद्र पारसनाथ सिंहकुमारेंद्र पारसनाथ सिंह4 Sept 1928

2 min read · 12.4K reads

एक अरसा हुआ
फूलों के पास नहीं गया
न तितलियों को उड़ते हुए देखा
खुले आसमान के नीचे बैठ
बातें नहीं की हरियाली से

झील पर पड़ती छायाएँ
काँप-काँप रह गईं
व्यर्थ हुआ नदी का गाना और रोना
चमकना / शिखरों पर सूरज का
सूरज पर शिखरों का पिघलना
मुँह उधर कभी नहीं किया
बच्चों को लगा रहा
शीत से बचाने में वसन्त
आने का वादा कर
आते-आते रह गया।
कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह
About the poet

कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह

View profile & all 8 Poems / Stories