खो गए थे तुम उजाले में - कुमार शिव

कुमार शिवकुमार शिव

2 min read · 12.4K reads

खो गए थे तुम उजाले में
तुम्हें पाया अन्धेरे में !

रेशमी स्पश॔ केशों के
किए अनुभूत मैंनें
चख लिए हैं शाख पर ही
रसभरे शहतूत मैंने

गन्ध में डूबी हुई थी शीश तक
याद की काया अन्धेरे में !

रास्ता अवरुद्ध था लेकिन
सुरंगें सामने थीं
पेड़ पर लटकी हुई नीली
पतंगें सामने थीं

क्या हुआ मुझको मैं अपना
 ढूँढ़ता साया अन्धेरे में !
कुमार शिव
About the poet

कुमार शिव

View profile & all 12 Poems / Stories