प्रेम! - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

मैंने जब भी
फ़क्क सफ़ेद कागज़ पर लिखा
प्रेम!
कागज़ धूसर हो गया
लिखा. दुःख
कागज़ हरिया गया
 
आदमी तो ठीक
कागज़ का रंग बदलना
मेरी समझ से परे हैं
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories