मजबूत रखने की हिदायत - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

गूँथी हुई मिट्टी को
ईंट के साँचे में डाल कर
पथेर थपथपाता है
 
वह सिर्फ़ थपथपाहट नहीं होती
उस ईंट को
मंदिर. मस्ज़िद
घर या मकान
रहे जहाँ भी
उसकी नींव को
मजबूत रखने की हिदायत होती है
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories