जनम-ज़िंदगी हाट-लाट से परे रहे वे - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

3 min read · 12.4K reads

जनम-ज़िंदगी हाट-लाट से परे रहे वे
युग खोटा यह- इसमें भी हैं खरे रहे वे
 
समझ न पाये दुर्योधन की राजसभा को
भीतर अपने रामराज को धरे रहे वे
 
संत नहीं थे, फिर भी धूप सभी को बाँटी
सहज नेह से अपने मन को भरे रहे वे
 
नहीं सजावट बने किसी के नंदनवन के
वे बरगद थे, पतझर में भी हरे रहे वे
 
अपने जीवट से उनने यह स्वर्ग बनाया
नहीं किसी के भी, साधो, आसरे रहे वे
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories