आदमी - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

आजकल मैं
एक ही बिम्ब में
सब कुछ देखता हूँ
एक ही बिम्ब में ऊंट और पहाड़ को
समुद्र और तालाब को
मगर आदमी
मेरे बिम्बों से बाहर छिटक जाता है
पता नहीं क्यों
आदमी बिम्ब में समा नहीं पता है ?
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories