यात्रा - हरमन हेस

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

उदास मत होओ, जल्द ही रात्रि आएगी,
जब हम शांत पडते ग्रामीण इलाकों में
शीतल चंद्रमा की रहस्‍यमयी मुस्‍कुराहटों को देख सकेंगे
और हाथों पर हाथ धरे आराम कर सकेंगे।

उदास मत होओ, वह समय जल्द आएगा
जब हम आराम कर सकेंगे। हमारी नन्‍हीं सलीबें
सडक के चमकते किनारे पर संग-संग खडी होंगी,
फिर बारिश, फिर बर्फबारी,
और हवाएं आएंगी और जाएंगी।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like