तुम ही, रूकी रहोगी कब तक - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

पिंडलियों से अठखेलती
मृदु जलधारा से
सुकोमल भावनाओं को खींच
ठोस दीवारों के साये में
लौटना कौन चाहेगा

भर आंख देखने को
क्या रुकी रहेगी ओस
दूब की नोकों पर

उम्र के परों को कतरती
तुम ही
रुकी रहोगी कब तक।​​
  
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories