सरकारी देशभक्ति - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

हार्दिक राजद्रोही है
क्यों कि उसके पीछे सरकार नही है
उसके पीछे लाखों लोग हैं
कनहैया देशद्रोही है
क्योँकि उसके पीछे सरकार नही है
उसके पीछे हजारों छात्र हैं
यूपी इस्लामी राज्य है क्योँकि
वहां हमारी सरकार नही
जगद्गुरु का टेंडर हम फिर से निकालेंगे
क्योँकि नालंदा बिहार मे है
सूई की नोक भर देशभक्ति हम
विपक्षियों के लिए नही छोड़ेंगे
चाहे महाभारत हो जाये ।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories