रोहिंग्या और रोबोट सोफ़िया - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

 नागरिकता खोते लाखों रोहिंग्‍या
जब पनाहगाह ढूढ रहे
रोबोट सोफिया को
नागरिकता देता एक मुल्क
उसके स्वागत की अपील कर रहा
विडम्बना का विकास है यह

अब सम्मेलनों में
सोफ़िया वक्तृता देगी, साक्षात्कार देगी
पत्रकार पूछेंगे -रोहिंग्या क्या बला है?
सोफ़िया बोलेगी - यह चिथड़े होती
मनुष्यता का आखिर दृश्य है
तुमको परेशानी होगी
पर जल्द ही हम
तमाम भले लोगों के साथ
चाँद-मंगल पर चला जायेगा।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories