पवित्र गोबर - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

पवित्र गोबर
कोई रहस्य नहीं है
खासकर अगर आपने
उसे अपने दिमाग में
भर लिया हो
जिससे सुविधा के अनुसार
जब चाहें आप
गणेश बना सकते हैं
या फिर
अपना व किसी अन्‍य का गुड़
गोबर कर सकते हैं
करीब करीब पारस से
लोहे को सोना करने के
मिथ की तरह।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories