मैं गौरी हूं, मैं छत्रपति हूं... - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

अपनी मांदों में छुपे हत्यारों
तुम देख तो रहे हो
कि कैसे लाखों लोग एक नाम के पीछे
एक विचार के पीछे खुद को
अस्तित्वहीन करने को बेचैन हैं
मैं गौरी हूं
मैं क्षत्रपति हूं
मैं गांधी हूं

यही है अमरता
अक्ल के लोथड़ों
महामारी की तरह फैलने वाले
मानवीय विचारों की अनंतता यही है

छिछलेे पानी में छुपी काई की तरह
उज्ज्वल आत्माओं को जो
गर्त में खींचने की बारहा तिकड़में भिड़ाते
अंधेरों में फना होते रहते हो

तुम बस पैरों के नीचे की कीच
और फिसलन हो
किसी उजाले और अमरता के बारे में
सोच ही कैसे सकते हो?
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories