लोगों से बोले डब्‍बू जी - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads


लोगों से बोले डब्‍बू जी
लोकतंत्र है डब्‍बा जी

देखो कैसा सजता है
पर खाली हो तो बजता है
सो इसको अविलंब भरो
लाओ नोटों का गडडा जी

लोगों से बोले डब्‍बू जी
लोकतंत्र है डब्‍बा जी

गैंडे जैसी काया मेरी
नोटों से ही चलती है
अपने चेलों की ठटरी
उसे ही खाकर पलती है

सो अपनी हडडी का चूरा
जल्‍दी जल्‍दी डालो जी
इस डब्‍बे को भरने को
कमेटी एक बना लो जी

लोगों से बोले डब्‍बू जी
लोकतंत्र है डब्‍बा जी
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories