कि हमदोनों कितने सुंदर हैं - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads


चिंतित है वह
कि पहले सी सुंदर ना रही
जानता हूँ मैं
कि पहले सा सुर्खरू ना रहा
भविष्यवाणी है नास्त्रेदमस की
के 2018 के बाद दुनिया
सुन्दर नहीं रह जाएगी
और 2025 के बाद
रह जायेंगे लोग गिनती के

पर सोचता हूँ मैं
कि 2025 के बाद के जनशून्य और
खाली-खुली दुनिया में
हम घूमेंगे साथ-साथ
हाथों में हाथ डाले
तब शायद
उस समय का दुनियावी सन्नाटा कहे
कि हमदोनों कितने सुंदर हैं।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories