कविता-3 - रवीन्द्रनाथ ठाकुर

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

गर्मी की रातों में
जैसे रहता है पूर्णिमा का चांद
तुम मेरे हृदय की शांति में निवास करोगी
आश्‍चर्य में डूबे मुझ पर
तुम्‍हारी उदास आंखें
निगाह रखेंगी
तुम्‍हारे घूंघट की छाया
मेरे हृदय पर टिकी रहेगी
गर्मी की रातों में पूरे चांद की तरह खिलती
तुम्‍हारी सांसें , उन्‍हें सुगंधित बनातीं
मरे स्‍वप्‍नों का पीछा करेंगी।

अंग्रेजी से अनुवाद - कुमार मुकुल
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories