जैसे अकेले हैं तारे - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

  अकेला हूं मैं
जैसे
अकेले हैं तारे
सारे के सारे
टिमटिमाते हें अकेले
और टूट जाते हैं ...

अकेले हैं वे
शि‍खरों को छूती सभ्यता
अकेली है जैसे

अकेला है वह
भरे हुए घर में
मोमबत्ती की लौ की ओर
बढता बच्चा

अकेला है जैसे ...
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories