ईश्‍वर - लैंग्स्टन ह्यूज़

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

मैं ईश्‍वर हूँ -
इस अनंत विश्‍व में
मित्रविहीन
अपनी पवित्रता में अकेला।
मेरे नीचे प्‍यारी धरती पर
युवा प्रेमी चहलकदमी कर रहे
पर मैं ईश्‍वर हूं -
मैं नीचे नहीं आ सकता।
वसंत!
जीवन प्‍यार है!
प्‍यार ही जीवन है!
मनुष्‍य होना बेहतर है
ईश्‍वर की तरह
अकेला होने से।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like