अनोखा प्‍यार - क्रिस्टोफर ओकिग्बो - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

हमारे पीठ पीछे आ चुका है चंद्रमा
एक-दूसरे पर झुके
हम दो देवदारों के मध्य

चढते चंद्रमा के साथ
हमारा प्यार
हमारे आदिम एकांत में वास कर रहा है

अब‍ छायाएं हैं हम
लिपटे एक-दूसरे से
शून्य को चूमती
छायाएं केवल।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : कुमार मुकुल
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories