यात्रा1 - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

हम चले
तो घास ने हट कर हमें रास्ता दिया

हमारे कदमों से छोटी पड़ जाती थीं पगडंडियाँ
हम घूमते रहे घूमती हुई पगडंडियों के साथ

हमारी लगभग थकान के आगे
हाजी नूरुल्ला का खेत मिलता था
जिसके गन्नों ने हमें
निराश नहीं किया कभी

यह उन दिनों की बात है जब
हमारी रह देखती रहती थी
एक नदी

हमने नदी से कुछ नहीं छुपाया
नदी पर चलाए हाथ पाँव
जरूरी एक लड़ाई-सी लड़ी

नदी ने
धारा के खिलाफ
हमें तैरना सिखाया.
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories