समुद्र-2 - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

2 min read · 12.4K reads

समुद्र
तुम्हारा साथ पाकर
दिशाएँ अपनी पहचान खो बैठी हैं

यूँ कहता तो नहीं
किंतु फैली इस धुंध में
कहता हूँ कि व्यस्त विस्तार तुम्हारा
असीम है फ़िलवक़्त…

एक कुतूहल
तुम्हारे पार से समुद्र
उगता हुआ देखना चाहता है कुछ….
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories