प्रतीक्षा - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

 पापा जब घर लौटते थे पहाड़ों से भोलापन लाते थे

पापा बताते थे कि पहाड़ों पर चलने वाली गाड़ियाँ
बूढ़ों का भी बहुत ख़याल रखती हैं
इसीलिए इतनी तेज़ चलती हैं
कि बच्चे भी आसानी से चढ़ और उतर लें

पापा जब घर लौटते थे तो बातों ही बातों में बताते थे कि पहाड़ों पर चलने वाली गाड़ियाँ...

लेकिन आज जिसके लिए आ गए थे एक घंटा पहले
वह गुज़र चुकी है सामने से जनसेवा एक्सप्रेस
प्लेटफ़ॉर्म पर गुज़र चुकी गाड़ी के बाद की नमकीन उदासी और गर्दिश है

एक ओर किनारे
अपना सामान सहेजते काँप रहे हैं पापा
जैसे समुद्री लहरों से किनराया हुआ कचरा हों

किसी अगली कम भीड़ वाली गाड़ी की प्रतीक्षा करते
चाहते तो हैं किन्तु उचित नहीं समझते बताना कि पहाड़ों पर चलने वाली गाड़ियाँ...
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories