परछाईं के पीछे - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

आसमान सरस था चिड़िया भर
चिड़िया की परछाईं भर आत्मीय थी धरती

लाख-लाख झूले थे रंगों के मन को लुभाने के लाख-लाख साधन थे

लेकिन वो बच्चा था
बच्चा तो बच्चा था

बच्चा परछाईं के पीछे ही चिड़िया था

आसमान काँप गया
धरती के स्वप्नों के तोते ही उड़ गए

हवा समझदार थी
लान के बाहर
बाहर और बहुत बाहर खेद आई चिड़िया की परछाईं को भी

घर भर का होश अब दुरुस्त था
दुनिया अब मस्त और आश्वस्त

किन्तु बच्चा ...?
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories