महानायक - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

इस सहस्राब्दि की
सबसे अविश्वसनीय कहानी
के महानायक थे वे
कि पढ़े-लिखे थे
और बेरोजगार नहीं थे
 
उनके खेत थे
और वे खेतों के थे।
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories