हिट होने के कुछ हिट फंडे - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

गाने के लिखने के
कुछ मसौदे थे पूर्वापर
कि गाने के लिखने के बीच का संबंध
किसी अनुबंध का नहीं था तलबगार
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के
बीच कुछ समझौता था ईरान इराक की तरह होड़ लेता हुआ
अमेरिका था
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के मस्त होने के
कुछ लगातार चढ़ते ढहते सेंसक्स थे बौखलाए
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के मस्त होने के रत होने के...
कई संध थे बेकरार कि ‘सेक्सी सेक्सी सेक्सी मुझे लोग बोलें’
का सहमत नारा लगवाने को कुछ ऐसा
कि नसों की तड़क सुनी जा सके सात समुंदर पार
 
क्या यह
चित्रपट के अघोषित दृश्य भर हैं बंधुवर?
 
मिलेनियम सभ्यता की आरती के अंतरे
बीच जिनके मुझ जैसा टुटपूँजिया गँवार
भला हाँफने के सिवा क्या कर सकता है!
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories