एक सर्द शाम - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

(एक बुजुर्ग के साथ कुछ समय बिताने के बाद)

संग-साथ की सीमाएँ होती हैं
लेकिन अकेलेपन की कोई सीमा नहीं
वह है अन्तरिक्ष की तरह
रोज़ बढ़ाता अपनी परिधि
एक काला विशाल खोखल
जिसमें अनगिन ग्रह हैं और तारे
मगर सब एक-दूसरे से लाखों मील दूर
खुद की या दूसरे की रोशनी में चमकते
या अपने ही अँधेरे में गुडुप

गुरुत्वाकर्षण है अकेलेपन के इस विवर में
जो खींच ही लेता है अपने भीतर
और आप धँस जाते हैं किसी ब्लैक-होल में

अकेले रह जाना
कोई चुनाव, चाहत या इच्छा नहीं
              बस, आप अकेले रह जाते हैं
जैसे किसी नियति की तरह
लेकिन सोचोगे तो पाओगे
कि यह एक बदली हुई संरचना है
जो पेश आने लगी है नियति की तरह

यह सब होता है इतने धीरे-धीरे
कि अन्दाजा भी नहीं हो पाता
एक दिन आप इस कदर अकेले रह जाएँगें

यह एकान्त नहीं, अकेलापन है ।
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads