अन्याय - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

8 min read · 12.4K reads

अन्याय की ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती
वह एक दिन होता ही है
याद करोगे तो याद आएगा कि वह रोज ही होता रहा है
कई बार इसलिए तुमने उस पर तवज्जो नहीं दी
कि वह किसी के द्वारा किसी और पर किया जाता रहा
कि तुम उसे एक साधारण खबर की तरह लेते रहे
कि उसे तुम देखते रहे और किसी मूर्ति की तरह देखते रहे
कि वह सब तरफ हो रहा होता है
तुम सोचते हो और चाय पीते हो कि यह भाग्य की बात है
और इसमें तुम्हारी कोई भूमिका नहीं है
फिर सोचोगे तो यह भी आएगा याद कि तुमने भी
लगातार किया है अन्याय
जो ताकत से किया या निरीह बन कर सिर्फ वह ही नहीं
जो तुम प्रेम की ओट ले कर करते रहे वह भी अन्याय ही था
और जो तुमने खिलते हुए फूल से मुँह फेर कर किया
और तब भी जब तुम अपनी आकांक्षाओं को अकेला छोड़ते रहे
और जब तुम चीजों पर अपना और सिर्फ अपना हक मानते रहे
घर में ही देखो तुमने एक पेड़ पर, पानी पर, आकाश पर,
बच्चों और स्त्री पर और ऐसी कितनी ही चीजों पर कब्जा किया
इजारेदारी से बड़ा अन्याय और क्या हो सकता है!
और उस तथाकथित पवित्र आंतरिक कोने में भी देखो
जिसे कोई और नहीं देख सकता तुम्हारे अलावा
वहाँ अन्याय करते रहने के चिह्न अब भी हैं
तुमने एक बार दासता स्वीकार की थी
एक बार तुम बन बैठे थे न्यायाधीश
इस तरह भी तुमने अन्याय के कुछ बीज बोए
तुम एक बार चुप रहे थे, उसका निशान भी दिखेगा
और उस वक्त का भी जब तुम विजयी हुए थे
अन्याय से ही आखिर एक दिन अनुभव होता है
कि कुछ ऐसा होना चाहिए जो न हो अन्याय
और इस तरह तुम्हारे सामने
जीवन की सबसे बड़ी जरूरत की तरह आता है -
न्याय!
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like