खेल-खिलौने - किसलय बंद्योपाध्याय

किसलय बंद्योपाध्यायकिसलय बंद्योपाध्याय7 Sept 1944

2 min read · 12.4K reads

छिन-छिनाकी बुबला-बू,
मेले से लाया बिट्टू।
ढम-ढम ढोलक, बाजी बीन,
गांधी जी के बंदर तीन!
सुनकर भालू की खड़ताल,
नीलू-पीलू हैं बेहाल।
उनका घर है टिंबकटू,
छिन-छिनाकी बुबला-बू!

-साभार: नंदन, सितंबर, 1987, 20
किसलय बंद्योपाध्याय
About the poet

किसलय बंद्योपाध्याय

View profile & all 1 Poems / Stories