खोज - किरण अग्रवाल

Kiran Agarwalकिरण अग्रवाल23 Oct 1956

2 min read · 12.4K reads

और तब
शुरू हुई खोज
सूरज की

आसमान से लेकर
धरती तक
प्रधानमंत्री के बँगले से
झुग्गी-झोंपड़ी तक
सारे क़ब्रिस्तानों
और समाधियों को
छान डाला गया

अन्त में
सूरज एक अँधेरे गोदाम में मिला
आर०डी०एक्स० के ढेर पर सोया हुआ
Kiran Agarwal
About the poet

Kiran Agarwal किरण अग्रवाल

किरण अग्रवाल (जन्म 23 अक्टूबर, 1957, पूसा, बिहार) एक हिन्दी लेखिका हैं। कविता संग्रह :गोल-गोल घूमती एक नाव ,रुकावट के लिए खेद है। Kiran Agarwal (born 23 October 1957, Pusa, Bihar) is a Hindi writer. Poetry Collection: A boat spinning round, sorry for the inte…

View profile & all 22 Poems / Stories