धमकी - किरण अग्रवाल

Kiran Agarwalकिरण अग्रवाल23 Oct 1956

3 min read · 12.4K reads

उन्होंने मुझे धमकी दी
‘जो कुछ तुम कर रही हो अच्छा नहीं कर रही हो
वापस लौट आओ
हमारा कहा नहीं मानेगी तो मारी जाओगी
जान प्यारी है तो वापस लौट आओ’

मैंने कहा ‘मुझे जान प्यारी नहीं है
तुम चाहो तो मार सकते हो मुझे’

उन्होंने एक तमंचा निकाला
और मेरी कनपटी से लगा दिया
‘अब क्या कहती है जबान-दराज़ औरत!’

‘अब भी मेरा वही कहना है
तुम चाहो तो खुशी से मार सकते हो मुझे’

उन्होंने तमंचा मेरी कनपटी से हटाकर
वापस अपनी जेब में डाल लिया!
Kiran Agarwal
About the poet

Kiran Agarwal किरण अग्रवाल

किरण अग्रवाल (जन्म 23 अक्टूबर, 1957, पूसा, बिहार) एक हिन्दी लेखिका हैं। कविता संग्रह :गोल-गोल घूमती एक नाव ,रुकावट के लिए खेद है। Kiran Agarwal (born 23 October 1957, Pusa, Bihar) is a Hindi writer. Poetry Collection: A boat spinning round, sorry for the inte…

View profile & all 22 Poems / Stories