बाग़-ए-जहाँ के गुल हैं या ख़ार हैं तो हम हैं

Khwaja Mir DardKhwaja Mir Dard1 Jan 1720 – 1 Jan 1785

1 min read · 12.6K reads

बाग़-ए-जहाँ के गुल हैं या ख़ार हैं तो हम हैं

गर यार हैं तो हम हैं अग़्यार हैं तो हम हैं

दरिया-ए-मअरिफ़त के देखा तो हम हैं साहिल

गर वार हैं तो हम हैं और पार हैं तो हम हैं

वाबस्ता है हमीं से गर जब्र है ओ गर क़द्र

मजबूर हैं तो हम हैं मुख़्तार हैं तो हम हैं

तेरा ही हुस्न जग में हर-चंद मौजज़न है

तिस पर भी तिश्ना-काम-ए-दीदार हैं तो हम हैं

अल्फ़ाज़-ए-ख़ल्क़ हम बिन सब मोहमलात से थे

मा'नी की तरह रब्त-ए-गुफ़्तार हैं तो हम हैं

औरों से तो गिरानी यक-लख़्त उठ गई है

ऐ 'दर्द' अपने दिल के गर बार हैं तो हम हैं

 

Khwaja Mir Dard
About the poet

Khwaja Mir Dard

Khwaja Mir Dard (1720-1785) (Urdu: خواجہ میر درد‎) was a poet of the Delhi School. He was a Sufi saint of the Naqshbandi-Mujaddadi religious order. Poetry Dard's couplet on this illusory life, from 'Ilm-ul-Kitab': دوستو، دیکها تماشا یہاں کا بس تُم رہو خوش ہم…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like