कभी जो मैं ने मसर्रत का एहतिमाम किया

Khumar BarabankviKhumar Barabankvi15 Sept 1919 – 19 Feb 1999

1 min read · 12.6K reads

कभी जो मैं ने मसर्रत का एहतिमाम किया

बड़े तपाक से ग़म ने मुझे सलाम किया

हज़ार तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ का एहतिमाम किया

मगर जहाँ वो मिले दिल ने अपना काम किया

ज़माने वालों के डर से उठा न हाथ मगर

नज़र से उस ने ब-सद मा'ज़रत सलाम किया

कभी हँसे कभी आहें भरीं कभी रोए

ब-क़द्र-ए-मर्तबा हर ग़म का एहतिराम किया

हमारे हिस्से की मय काम आए प्यासों के

ज़े-राह-ए-ख़ैर गुनाह-ए-शिकस्त-ए-जाम किया

तुलू-ए-महर से भी घर की तीरगी न घटी

इक और शब कटी या मैं ने दिन तमाम किया

दुआ ये है न हों गुमराह हम-सफ़र मेरे

'ख़ुमार' मैं ने तो अपना सफ़र तमाम किया

 

Khumar Barabankvi
About the poet

Khumar Barabankvi

Khumār Barabankvi Urdu: خُمار بارہ بنکوی‎ (15 September 1919 – 19 February 1999) was an Urdu poet and lyricist from Barabanki, Uttar Pradesh, India. His real name was Mohammed Haidar Khan, The word comes from the Arabic root 'Khum' which means a jar of wine.…

View profile & all 27 Poems / Stories