बसंत में शलभ-सी - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

1 min read · 12.4K reads

बसंत में शलभ-सी
उड़ने को तैयार वह सोमेश्वर घाटी
पावस में
सीढ़ीदार खेतों के बीच धानी साड़ी पहन
पैर लटकाए बैठी
कोसी से कुछ बतिया रही है ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories