और का और मेरा दिन - केदारनाथ अग्रवाल

केदारनाथ अग्रवालकेदारनाथ अग्रवाल1 Sept 1911 – 22 Sept 2000

2 min read · 12.4K reads

दिन है
    किसी और का
    सोना का हिरन,
मेरा है
भैंस की खाल का
मरा दिन।
यही कहता है
    वृद्ध रामदहिन
    यही कहती है
उसकी धरैतिन,
जब से
    चल बसा
    उनका लाड़ला।
केदारनाथ अग्रवाल
About the poet

केदारनाथ अग्रवाल

View profile & all 0 Poems / Stories