ज़ुल्फ़ जब खुल के बिखरती है मेरे शाने पर - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ जब खुल के बिखरती है मेरे शाने पर
बिजलियाँ टूट के गिरती हैं इस ज़माने पर

हुस्न ने खाई क़सम है नहीं पिघलने की
इश्क आमादा है इस बर्फ को गलाने पर

ताक में बैठे हैं इन्सान और फ़रिश्ते भी
सबकी नज़रें हैं टिकी रूप के खजाने पर

देखकर मुझको वो आदम से बन गया शायर
जाने क्या-क्या नहीं गुजरी मेरे दीवाने पर

मुन्तजिर हैं ये नज़ारे नज़र मिला लूँ पर
शर्म का बोझ है पलकों के शामियाने पर

लोग समझे कि किरण तू है कोई मयखाना
कोई जाता ही नहीं अब शराबखाने पर
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories