रेत पर घर बना लिया मैंने - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

दिल में अरमाँ जगा लिया मैंने,
दिन ख़ुशी से बिता लिया मैंने।

इक समंदर को मुँह चिढ़ाना था,
रेत पर घर बना लिया मैंने।

अपने दिल को सुकून देने को,
इक परिन्दा उड़ा लिया मैंने।

आईने ढूंढ़ते फिरे मुझको,
ख़ुद को तुझ में छुपा लिया मैंने।

ओढ़कर मुस्कुराहटें लब पर,
आँसुओं का मज़ा लिया मैंने।

ऐ किरण चल समेट ले दामन
जो भी पाना था पा लिया मैंने।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories