बेवफा बावफा हुआ कैसे - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

बेवफा बावफा हुआ कैसे
ये करिश्मा हुआ भला कैसे।

वो जो खुद का सगा न हो पाया
हो गया है मेरा सगा कैसे।

जब नज़रिए में नुक्स हो साहिब
तो नज़र आएगा ख़ुदा कैसे।

सो गया हो ज़मीर ही जिसका
वो किसी का करे भला कैसे।

तूने बख्शा नहीं किसी को जब
माफ़ होगी तेरी ख़ता कैसे।

जब कफस में नहीं था दरवाज़ा
फिर परिंदा हुआ रिहा कैसे।

कितने हैरान हैं महल वाले
कोई मुफ़लिस यहाँ हंसा कैसे।

चाँद मेहमान है अंधेरों का
चुप रहेगी किरण बता कैसे।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories