झूमर - कस्तूरी झा ‘कोकिल

कस्तूरी झा कोकिलकस्तूरी झा कोकिल1 Sept 1932

3 min read · 12.4K reads

बुला दे रे कागा मोरा ननदोई। ।3।
दे दूँगी तुमको कहेगा जोई सोई। ।2।

ननद मेरी छोटी बड़ अलबेली,
सजाबे रोज जूड़ा चंपा, चमेली।
ननदोई बिनु लागै सूनी हबेली;
रात नहीं सोये, दिन में खोई-खोई।

बुला दे रे कागा मोरा ननदोई। ।3।
दे दूँगी तुमको कहेगा जोई सोई। ।2।

फागुन महीना बड़ अलबेला,
ढोलक मंजीरा मचाबे बवेला,
चिहुँह-चिहुँह जागे सोये के वेला
कैसे समझाऊँ सिसक-फफक रोई,

बुला दे रे कागा मोरा ननदोई। ।3।
दे दूँगी तुमको कहेगा जोई सोई। ।2।

-मुक्त कथन, वर्ष 31 अंक-29, 11 मार्च, 2006
कस्तूरी झा कोकिल
About the poet

कस्तूरी झा कोकिल

View profile & all 64 Poems / Stories