बहुत दिनों से खुला दर तलाश करता हूँ

Kanwal ZiaiKanwal Ziai15 Mar 1927 – 27 Oct 2011

1 min read · 12.6K reads

बहुत दिनों से खुला दर तलाश करता हूँ

मैं अपने घर में खड़ा घर तलाश करता हूँ

पलक पे क़तरा-ए-शबनम उठाए सदियों से

तिरे करम का समुंदर तलाश करता हूँ

नज़र में जीत की तस्दीक़ का सवाल लिए

गली गली में सिकंदर तलाश करता हूँ

बदन बदन से ख़ुलूस-ओ-वफ़ा की ख़ुशबूएँ

मैं सूँघ कर नहीं छूकर तलाश करता हूँ

लबों की प्यास बुझाने के वास्ते साक़ी

किसी बुज़ुर्ग का साग़र तलाश करता हूँ

जवाहरात के इक ढेर पर खड़ा हो कर

नई पसंद का पत्थर तलाश करता हूँ

तू आँधियों के तशद्दुद की बात करता है

मैं अपने टूटे हुए पर तलाश करता हूँ

Kanwal Ziai
About the poet

Kanwal Ziai

Kanwal Ziai (born Hardayal Singh Datta) (15 March 1927 – 27 October 2011) was an Urdu and Hindi language poet and author from India. Bibliography Pyase Jaam Urdu Poetry in Devnagri (Hindi) Language 1973 Lafzo Ki Diwar in Urdu Language 1993 Kagaz ka Dhua Dhoop…

View profile & all 7 Poems / Stories