या तो हरेक बशर के लिए मय हराम हो - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

या तो हरेक बशर के लिए मय हराम हो I
या फिर हरेक हाथ में लबरेज़ जाम हो II

या अहले-हक़ के वास्ते दीदारे-आम हो,
या फिर तसल्लियों का ये क़िस्सा तमाम हो I

दे दे के ख़ून हमने तुझे सेर कर दिया,
बन्दों के वास्ते भी कोई इन्तज़ाम हो I

ठहरा है क्यों अज़ाब हमारा मुतालिबा,
अपने वजूद का भी कोई एहतराम हो I

जो आए है वो सोज़ को समझाता आए है
अहले-ख़िरद की अब तो कोई रोक-थाम हो II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories