उसके आंगन मैं कोई फूल झरा तो होगा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

उसके आँगन मैं कोई फूल झरा तो होगा ।
ख़त मेरा पाके वो बेदर्द हँसा तो होगा ।।

भूलने में मुझे हल्की-सी ख़लिश लाज़िम थी
दिल की दीवार से एक नक़्श मिटा तो होगा ।

मैं न कहता था कि माज़ी का कोई ज़िक्र न कर
बात निकली है तो अब दर्द ज़रा तो होगा ।

लाख फ़ौलाद हो इंसान तो इंसान है फिर
दिल जो टूटेगा तो कुछ आहो-बुका तो होगा ।

भूलने का मुझे मौक़ा ही दिया है किसने
तीर पर तीर तो फिर ज़ख़्म हरा तो होगा ।

कोई हीला तो बने जी के बहल जाने का
ख़ुश न होगा मेरी आहों से ख़फ़ा तो होगा ।

सोज़ चुपचाप सज़ा काट ले तकरार न कर
नाम के आगे तेरे जुर्मे-वफ़ा तो होगा ।।

2016 में मुकम्मल हुई
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories