तू एक आईनागर है संभल के चल बाबा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

तू एक आईनागर है संभल के चल बाबा I
ये पत्थरों का नगर है संभल के चल बाबा II

क़दम क़दम पे यहां वारदात होती है
ये रौशनी का सफ़र है संभल के चल बाबा I

अंधेरी रात के तालिब को कोई ख़ौफ़ नहीं
तुझे तलाशे-सहर है संभल के चल बाबा I

नहीं है कुछ भी तेरे पास तू समझता है
तू खुद भी माल है ज़र है संभल के चल बाबा I

ये दौरे-नौ है यहां कोई बच नहीं सकता
किसी की तुझपे नज़र है संभल के चल बाबा I

यहां डकैत सियासत में दख्ल रखते हैं
बड़े-बड़ों पे असर है संभल के चल बाबा I

धुआं धुआं सी ये बस्ती हुआं हुआं बाज़ार
इसी में सोज़ का घर है संभल के चल बाबा II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories